• Wed. Oct 28th, 2026

बाइक की आमने-सामने भिंड़त, दो की मौत

BySurendra Jain

Nov 18, 2024

खबर पक्की, 18 नवंबर, रतलाम। रविवार रात जावरा फाटक से सेजावता फंटे तक बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पर पहलवान बाबा की दरगाह के सामने बाइक दो बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया।
घटना शाम 7.30 बजे की है। रईस खान (40) पिता वाहिद खान निवासी हरथली अपने 15 साल के बेटे अल्फेज के साथ जावरा जा रहे थे। वहीं बापू नगर की तरफ से पीयूष (18) पिता मुकेश चौहान निवासी होमगार्ड कॉलोनी बाइक से आ रहा था। तभी दोनों की बाइकों की आमने-सामने भिंड़त हो गई। घटना में रईस खान व सामने की बाइक पर सवार पीयूष की मौत हो गई। हादसे में मृतक रईस खान का बेटा अल्फेज (15) गंभीर घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
मृतक पीयूष के पिता मुकेश चौहान ने बताया कि मैं होमगार्ड कॉलोनी में रहता हूं। मेरे माता-पिता बापू नगर (डोसी गांव) में रहते हैं। रविवार शाम पूरा परिवार मेरे माता-पिता के यहां था। वहां से होमगार्ड कॉलोनी जाने के लिए पहले पीयूष निकला। मैं भी कुछ देर में वहां से निकलने वाला था तो पीयूष को कॉल किया। सामने से पुलिसकर्मी ने उठाया। बताया कि पीयूष का एक्सीडेंट हो गया है। तब हम फौरन आए।
जावरा जा रहे थे
मृतक रईस खान के चचेरे भाई शाहिद खान ने बताया कि रईस खान के साले के बेटे का जावरा में इंतकाल हो गया था। उसी में शामिल होने रईस खान अपने बेटे अल्फेज के साथ जावरा जा रहे थे। रईस खान की महू रोड स्प्रे पेंटिंग की दुकान है। घायल अल्फेज कक्षा 9वीं में पढ़ता है। उसका सिटी स्कैन करवाया गया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

You missed

error: Content is protected !!