• Wed. Oct 28th, 2026

ऑटो में बैठी बुजुर्ग महिला की सोने की चैन चुराने वाली 2 महिला सहित 3 आरोपियों को माणकचौक पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 ग्राम वजनी सोने की चैन बरामद, घटना में प्रयुक्त टोयोटा कार जप्त

BySurendra Jain

Nov 17, 2024

खबर पक्की, 17 नवंबर, रतलाम। 15 नवंबर को कसारा बाजार मांगलिक भवन के सामने आटो रिक्शा में बैठी एक बुजुर्ग महिला के गले की सोने की चैन चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक रतलाम पर अप. क्र. 609/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरीया के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गाडरिया के नेतृत्व में सायबर सेल, सीसीटीवी एवं माणकचौक की संयुक्त टीम गठित की गयी थी।
घटना में संलिप्त अज्ञात महिला आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए त्वरीत कार्यवाही करते हुवे टीम के द्वारा रतलाम शहर के सम्भावित रास्तो के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश करते संदिग्ध महिलाओं के बिलपांक टोलटेक्स से पर संदिग्ध वाहन सफेद रंग की कार क्रं. आर.जे. 14 यु.के. 9641 से निकलने की जानकारी प्राप्त होने पर उक्त वाहन की घेराबंदी करते हाईवे रोड़ पर हिमालय स्कुल के पास धराड़ में उक्त संदिग्ध वाहन खड़ी मिली जिसको मोके पर चेक करते वाहन में दो महिला अपने बच्चो के साथ बैठी मिली। जिसे थाना लाकर पुछताछ करते आरोपीयो द्वारा घटना दिनांक को चोरी करना कबुल कर चोरी की गई। सोने की चैन वजनी करीब 15 ग्राम की अपनी उक्त कार से ड्रायवर सीट के पीछे से निकलाकर पेश करने पर जप्त आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियो द्वारा 12 नवंबर को पोरबंदर गुजरात में भी चोरी करना कबुला गया। पुलिस द्वारा चोरी गया मशरुका जप्त कर लिया गया है जिस सम्बंध मे पोरबंदर पुलिस को भी सुचना दी गई है। आरोपीगणो से चोरी के अन्य प्रकरणो के सम्बंध में भी पुछताछ की जा रही है।
जप्त चोरी गया सामान किया जब्त
सोने की चैन वजनी करीबन 15 ग्राम किमती 1,20,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग टोयटा कम्पनी की कार क्र. आर.जे.14 यु.के. 9641 किमती 14 लाख रुपये (कुल मश्रुका15 लाख 20 हजार रुपये)।
गिरफ्तार आऱोपी रेखादेवी पति सुनील बागड़ी उम्र 38 वर्ष निवासी श्रीजीवाटीका खुर्दी कोटपुतली जयपुर राजस्थान, सुजाता उर्फ काजल पति राज उर्फ शिवा बागड़ी उम्र 20 वर्ष निवासी सदर, सुनिल पिता महेन्द्रसिह बागड़ी उम्र 45 वर्ष निवासी सदर।
इनकी रही सरहानीय भूमिका
निरीक्षक सुरेन्द्रसिह गाडरिया, उनि प्रविण वास्कले, सउनि शिवनाथ सिंह राठौर, प्रआर दिलीप रावत, आर संजय सोनावा, आर राजेन्द्र चोहान, आर हरीओम अकोदिया, आर रणवीर सिह , आर गोविंद गेहलोत, आर अविनाश मिश्रा, थाना माणकचौक रतलाम सायबर सेल टीम के प्रआर मनमोहन शर्मा ( प्रभारी सायबर सेल), प्रआर लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, प्रआर हिम्मतसिह, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास आर तुषार सिसोदिया एवं सीसीटीवी शाखा से उनि राजा तिवारी (प्रभारी सीसीटीवी शाखा), स उ नि देवेंद्र ठाकुर, आर नीलेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!