• Wed. Oct 28th, 2026

दो अलग-अलग थानों पर हुई नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा का अवैध मादक पदार्थ जप्त

BySurendra Jain

Nov 17, 2024

खबर पक्की, 17 नवंबर, रतलाम। जिले में पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान मैं पुलिस को सफलता मिल रही है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने दो थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से 2 लाख से ज्यादा का अवैध मादक पदार्थ एवं ड्रग्स सहित एक मोटरसाइकिल भी जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शनिवार को पुलिस ने मूखबीर सूचना के आधार पर आलोट थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरू पिता गुरु चरण सिंह 33 वर्षीय निवासी रामपुर जिला लुधियाना पंजाब और प्रधान सिंह पिता गोपाल सिंह राजपूत 32 वर्षीय निवासी भरतपुर सुवासरा जिला मंदसौर को आलोट रेलवे स्टेशन से करीब 400 मीटर दूर कच्चे रास्ते विक्रमगढ़ से तीन कपड़े की गठरियों के अंदर बोरो में भरा 57 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जिसकी कीमत एक लाख पंद्रह हजार के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं दूसरी ओर पिपलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरशद पिता अफजल खान पठान 20 वर्षीय निवासी ग्राम राकोड़ा पिपलोदा को प्रतापगढ़ तिराहा आम रोड से अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स जिसका वजन 15 ग्राम कीमत एक लाख बीस हजार रुपए सहित एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों ही मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

You missed

error: Content is protected !!