• Wed. Oct 28th, 2026

सराफा डायग्नोस्टिक सेंटर का हुआ शुभारम्भ, रतलाम सराफा एसोसिएशन की सामाजिक पहल

BySurendra Jain

Nov 16, 2024

खबर पक्की, 16 नवंबर, रतलाम। रतलाम सराफा एसोसिएशन की सामाजिक पहल सराफा डायग्नोस्टिक सेंटर का आज शनिवार को शुभारंभ एमएसएमई मंत्री एवं शहर विधायक चैतन्य काश्यप के करकमलो से हुआ । साथ ही शहर महापौर प्रहलाद पटेल, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत रतलाम सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय वोरा, सचिव भावेश डोसी तथा सदस्यों द्वारा किया गया। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम सराफा एसोसिएशन द्वारा जनहित में रियायती दरों पर जो पैथोलॉजी जांच शहर में उपलब्ध कराई जा रही है यह सेवा कार्य प्रशंसनीय है और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवी कार्यो में अपना सहयोग देेे ।
इससे पूर्व अध्यक्ष विजय वोरा ने अतिथियों को सराफा डायग्नोस्टिक सेंटर पर उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि डायग्नोस्टिक सेंटर पर ज़ाइडस हॉस्पिटल बड़ौदा के क्लीनिकल सपोर्ट से ई.सी.जी. टेस्ट सेंटर भी शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा सराफा डायग्नोस्टिक सेंटर पर उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों का निरीक्षण कर आश्वस्त होते हुए कहा कि निश्चित ही इन अत्याधुनिक मशीनों से की गई जांच रतलाम के नागरिकों के लिए सुविधाजनक पहल होगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने लेब का निरीक्षण करते हुए कहा कि सराफा एसोसिएशन की यह जनहित मे की गई पहल काफी प्रशंसनीय है जो कि शहर के मध्य होने की वजह से जरूरतमंद को शीघ्रता से जाँच करवाने में सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर श्रीकांत डोसी,प्रवीण मालवीय, पारसमल कोठारी, दिलीप मांडोत, जयंतीलाल भरगट, अर्पित चौरडिय़ा, मनीष सोनी, अशोक निमजा, माणकलाल सेठिया, नरेन्द्र भाणावत सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यगण व क्षैत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!