• Wed. Oct 28th, 2026

दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से एक लाख के मादक पदार्थ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Nov 16, 2024

खबर पक्की, 16 नवंबर, रतलाम। पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लगातार सफलता मिलती दिख रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के दो थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से का माल जप्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मानव चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत शादाब उर्फ बड़ा पिता लईक कलीगर 39 वर्षी निवासी अशोकनगर रतलाम को गुलाब शाह वली दरगाह के पीछे करमदी रोड रतलाम से 4 ग्राम एचडी ड्रग्स मादक पदार्थ जिसकी कीमत?40,000 रूपये एवं एक वेन प्लस कंपनी का एंड्राइड मोबाइल तथा एक हरे रंग का पर्स जिसमें नगदी 650 रुपए पुलिस ने जब्त किये।
वही दूसरे मामले में जावरा शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बंशीराम पिता मानाराम जाति विश्नोई 45 वर्षीय निवासी हेमनगर थाना झवर जिला जोधपुर राजस्थान को बंदीछोड़ दरगाह के पास ताल रोड जावरा से मादक पदार्थ खड़ा डोडा चूरा 30 किलो कीमती 60, 000 रूपये जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

You missed

error: Content is protected !!