खबर पक्की, 16 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन के लिए शिकायतों के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया था। इस क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में सीएम हेल्पलाइन के लिए शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा गया था। जिले के रतलाम ग्रामीण, जिला चिकित्सालय रतलाम, रतलाम शहर, जावरा, पिपलोदा, सैलाना, बाजना, आलोट में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मिशन मोड में कार्य कर शिकायतकर्ताओं से बात की गई और उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण किया गया
