खबर पक्की, 11 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम से सोमवार को प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात की। कलेक्टर द्वारा उनके साथ बैठक आयोजित कर जिले के संबंध में जानकारी साझा की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री रवि गुप्ता, सहायक परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अरुण पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निर्देशक शर्मा आदि उपस्थित थे।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री बाथम द्वारा रतलाम जिले की विभिन्न विशेषताओं तथा विविधताओं के संबंध में प्रशिक्षु अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिले के उनके भ्रमण में बिंदुवार विभिन्न स्थानों की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षु अधिकारी रतलाम जिले में 16 नवंबर तक अध्ययन भ्रमण पर है, इनमें 6 आईएएस अधिकारी तथा पांच आईपीएस अधिकारी एवं एक आईडीएएस अधिकारी जिले के भ्रमण पर आए हैं। आईएएस अधिकारियों में सय्यद आदिल मोहसिन, विपिन दुबे, सचिन राहर, आयुषी प्रधान, सुभांशु कटियार शामिल है। इसी प्रकार आईपीएस अधिकारियों में माधव गुप्ता, सिमरन सिंह, कुहू गर्ग, अनिकेत कुलकर्णी एवं अजीत सिंह शामिल है। एक अन्य अधिकारी हर्षवर्धन पांडे आईडीएएस केडर के हैं।
12 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित
कलेक्टर राजेश बाथम ने रतलाम जिले में 12 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार देवउठनी एकादशी 12 नवंबर मंगलवार को संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
कलेक्टर राजेश बाथम से प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात की
