• Wed. Oct 28th, 2026

खेत पर सोए व्यक्ति की हत्या, हत्यारों ने हाथ पैर भी तोड़ दिए, पुलिस जांच में जुटी

BySurendra Jain

Nov 9, 2024

खबर पक्की, 9 नवंबर, रतलाम। जिला के सैलाना थाने की धामनोद चौकी अंतर्गत ग्राम दिवेल में शनिवार सुबह खेत पर सोए एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर एएसपी राकेश खाखा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार मामला हत्या का है। हत्यारों ने मृतक के हाथ पैर भी तोड़ दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम दिवेल में खेत पर सोए किसान की हत्या की जानकारी पुलिस को मिली। मृतक का नाम हिम्मत सिंह पिता करण सिंह 48 वर्ष निवासी ग्राम दिवेल है।
सूचना मिलने पर रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल और धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खेत में पलंग के पास हिम्मत सिंह का शव मिला। वहां फसल भी रोंदी हुई दिखाई दी। ऐसे में माना जा रहा है कि मृतक की हत्या के दौरान संघर्ष भी हुआ होगा।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सर्चिंग शुरू कर दी है। डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्यारों ने मृतक के हाथ पर भी निर्दयतापूर्वक तोड़ दिए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
शनिवार सुबह सबसे पहले बड़े भाई कमल सिंह ने शव को देखा। कमल सिंह रात में खेत की निगरानी के लिए पास के खेत मे सोये थे, वहीं हिम्मत सिंह अपने खेत पर सोए थे। उठने के बाद कमल सिंह ने हिम्मत सिंह को देखा और गांव में घटना की सूचना दी।

You missed

error: Content is protected !!