• Wed. Oct 28th, 2026

कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा : जिलाध्यक्ष उपाध्याय, मंडल निर्वाचन कार्यशाला सम्पन्न

BySurendra Jain

Nov 9, 2024

खबर पक्की, 9 नवंबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की निर्वाचन कार्यशाला शुक्रवार को पैलेस रोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय मे सम्पन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि देश मे भाजपा ही ऐसी पार्टी जो कार्यकर्ताओं की पार्टी के रूप मे जानी जाती है। इसमें चुनाव की प्रक्रिया भी कार्यकर्ता आधारित है, इसें सबको मिलकर पूर्ण करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बताया कि जिले मे संगठन पर्व के तहत् मंडल स्तर पर निर्वाचन कार्यशालाओं के बाद शक्ति केन्द्र कार्यशाला एवं उसके बाद बूथ स्तर पर कमेटीयों के गठन का कार्य होगा। सभी कार्यक्रमों मे कार्यकर्ता अधिक से अधिक सहभागिता करें।
मंडल के निर्वाचन अधिकारी प्रदीप चौधरी ने इस अवसर पर चुनाव प्रक्रिया हेतु 13 सदस्य की समिति के गठन की घोषणा की। आरंभ मे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने स्वागत भाषण दिया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया। आभार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटेल द्वारा व्यक्त किया गया।

You missed

error: Content is protected !!