• Wed. Oct 28th, 2026

महालक्ष्मी मंदिर से भक्तों को लौटाए नोट व आभूषण : दिवाली पर करोड़ों रुपए और आभूषणों से सजा था मंदिर

BySurendra Jain

Nov 2, 2024

खबर पक्की, 2 नवंबर, रतलाम। दिवाली पर करोड़ों रुपए से सजे महालक्ष्मी मंदिर से सजावट के लिए आए रुपए व आभूषणों के लौटाने का क्रम शनिवार से शुरू हो चुका है। मंदिर से फोन कर भक्तों को अपने नोट व आभूषण ले जाने की सूचना भी दी जा रही है। नोटों से हुई सजावट को देखने व दर्शन के लिए रतलाम के अलावा बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिवाली पर्व पर मंदिर पहुंचे हैं।
मंदिर में इस बार करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि व 5 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के ज्वेलरी से मंदिर को सजाया गया था। 10 रुपए से लेकर 500 रुपए के नोटों के वंदनवार बनाकर मंदिर को सजाया गया। शनिवार को गोवर्धन पूजा पर भी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालू मंदिर आ रहे है। रतलाम के अलावा उज्जैन, मंदसौर, नीमच, इंदौर, झाबुआ, पेटलावद, कोटा राजस्थान समेत अन्य स्थानों से आए भक्तों ने मंदिर की सजावट को लेकर धन राशि महालक्ष्मी मंदिर में अर्पित की थी।
दिवाली के पांच दिवसीय पर्व के बाद मंदिर के सजावट के लिए दिए गए रुपए व आभूषण वापस प्रसाद के रुप में लौटाए जाते हैं। मान्यता है कि प्रसाद के रुपए लौटाए गए रुपयों व ज्वेलरी को अपने घर की तिजोरी व अलमारी में रखने से हमेशा सुख शांति व लक्षमी जी की कृपा बनी रहती है।
मंदिर में होगा अन्नकुट
मंदिर में आंवला नवमी पर अन्नकुट का आयोजन भी किया जाएगा। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर आरती की जाएगी। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!