• Wed. Oct 28th, 2026

सज्जन मिल श्रमिकों की बकाया राशि भुगतान को लेकर मंत्री काश्यप से मिला प्रतिनिधि मंडल

BySurendra Jain

Oct 28, 2024

खबर पक्की, 28 अक्टूबर, रतलाम। सज्जन मिल के श्रमिकों की बकाया राशि का भुगतान जल्द कराए जाने की मांग को लेकर श्रमिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। श्रमिक नेताओं ने मिल श्रमिकों को उनका बकाया भुगतान 1 करोड़ 93 लाख जल्द से जल्द दिलाने की मांग की। मंत्री श्री काश्यप ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि मिल का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें एमपीआईडीसी पक्षकार बन गया है। श्रमिक प्रतिनिधि अपने स्तर पर न्यायालय में पक्ष रखकर जल्द से जल्द आदेश पारित कराए। शासन द्वारा न्यायालय से आदेशानुसार श्रमिकों को बकाया राशि का भुगतान किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में श्रमिक नेता मधु पटेल, अर्जुनलाल निमावत, सत्यनारायण सोलंकी, मोतीलाल चौहान, महेंद्रसिंह भाटी, बसंतीलाल साल्वी, ओमप्रकाश चौहान शामिल थे।

You missed

error: Content is protected !!