• Wed. Oct 28th, 2026

दिवाली पर शहर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था : ऑटो, मैजिक व फोर व्हीलर की नो एंट्री, आज से लागू होगा डायवर्जन प्लान

BySurendra Jain

Oct 26, 2024

खबर पक्की, 26 अक्टूबर, रतलाम। दिवाली पर्व की खरीददारी करने बाजार रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बाजार में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए रतलाम पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। बाजार में ऑटो रिक्शा, मैजिक व फोर व्हीलर की नो इंट्री रहेगी। पार्किंग के लिए अलग-अलग जगह निर्धारित की है। कुछ मार्गों को वन-वे किया है तो बाजार के अंदर नो व्हीकल जोन घोषित किया है। ट्रेफिक डायवर्जन प्लान 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा।
ट्रेफिक डीएसपी अनिल राय ने बताया दीपावली पर्व पर शहर के मध्य स्थित त्योहारी बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले शहरी एवं ग्रामीणजनों की सुविधा को देखते हुए ट्रेफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है, जिससे ट्रैफिक सुव्यवस्थित रहे। किसी को परेशानी भी नहीं आए।
डायवर्जन प्लान 27 अक्टूबर से शुरू होगा जो कि 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा। असुविधा से बचने के लिए फोर व्हीलर वाहनों को लेकर बाजार क्षेत्र में प्रवेश न करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अनिवार्य रूप से पार्किंग करे। ट्रैफिक बाधित होने पर वाहनों को क्रेन से टोइंग किया जाएगा।
इन मार्गों पर फोर व्हीलर, ऑटो, मैजिक की नहीं होगी एंट्री

  • नाहरपुरा चौराहे से डालुमोदी बाजार, घास बाजार, माणकचौक, न्यू क्लाथ मार्केट।
  • रानीजी का मंदिर से गणेश देवरी, नीमचौक, डालूमोदी बाजार, माणकचौक क्षेत्र।
  • तोपखाना से चांदनी चौक, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र।
  • डालूमोदी बाजार से न्यू क्लॉथ मार्केट, घास बाजार, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र।
  • घास बाजार से चौमुखीपुल, डालूमोदी बाजार, माणकचौक क्षेत्र।
  • चौमुखी पुल से गणेश देवरी, घास बाजार, चांदनी चौक माणकचौक क्षेत्र।
  • बाजना बस स्टेंड से चांदनी चौक, तोपखाना, चौमुखीपुल, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र।
  • नीमचौक से तोपखाना, चांदनी चौक, रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र।
  • (उक्त सभी क्षेत्रों में समस्त प्रकार के फोर व्हीलर, ऑटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।)
    यह क्षेत्र रहेंगे नो व्हीकल जोन
  • हमदर्द मेडिकल से लक्ष्मीजी का मंदिर, माणकचौक थाना, नोलाईपुरा तक।
  • जमनालाल स्वीट्स से माणकचौक चौराहा, साहूबावडी, घासबाजार, भुट्टा बाजार गली।
    यह मार्ग रहेंगे वन-वे
  • घास बाजार से डालूमोदी बाजार तक
  • नाहरपुरा चौराहा से डालूमोदी बाजार तक।
  • गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार तक।
  • चौमुखीपुल से गणेश देवरी तक।
  • चांदनी चौक से चौमुखीपुल तक।
    यहां रहेगी पार्किंग
  • धनजीबाई के नोहरे में टू व्हीलर पार्किंग।
  • ईदगाह के पास सुतारो का वास में टू व्हीलर व फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग।
  • आजाद चौक (चांदनी चौक) के अंदर टू व्हीलर पार्किंग।
  • डॉ. देवीसिंह की गली मे टू व्हीलर पार्किंग।
  • चौडावास, रामगढ में टू व्हीलर वाहनों की पार्किंग।
  • काशीनाथ का नोहरा में टू व्हीलर व फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग।
  • अमृतसागर तालाब के किनारे टू व्हीलर व फोर व्हीलर वाहन पार्किंग।

You missed

error: Content is protected !!