• Wed. Oct 28th, 2026

अमानक नमूने एवं निरीक्षण प्रतिवेदनों पर कृषि विभाग द्वारा कार्यवाही

BySurendra Jain

Oct 25, 2024

खबर पक्की, 25 अक्टूबर, रतलाम। उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा बताया गया कि जिलें में बीज के शत-प्रतिशत नमूनो की पूर्ति कर 330 नमूने प्रयोगशाला को विश्लेषण हेतु भेजे गए थे जिसमें से सहकारिता के 05 तथा निजी के 27 नमूने कुल 32 नमूने अमानक पाये गए।
निजी क्षेत्र के 08 फर्मो के उत्तर संतोषप्रद न पाए जाने के कारण बीज लायसेंस निलम्बित किए गए है तथा उर्वरक के शत-प्रतिशत नमूनो की पूर्ति कर 283 नमूने प्रयोगशाला को विश्लेषण हेतु भेजे गए थे जिसमें से सहकारिता के 05 तथा निजी के 06 नमूने कुल 11 नमूने अमानक पाये गए। निजी क्षेत्र के 04 फर्मो के उत्तर संतोषप्रद न पाये जाने के कारण उर्वरक लायसेंस निलम्बित किए गए है। इसी प्रकार कीटनाशक के शत-प्रतिशत नमूनो की पूर्ति कर 27. नमूने प्रयोगशाला को विश्लेषण हेतु भेजे गए थे जिसमें से 04 नमूने के परिणाम प्राप्त हुए है जो मानक पाये गए है।
सघन अभियान के अंतर्गत गठित दल द्वारा सतत निरीक्षण किये जा रहे है। पौध संरक्षण औषधी की फर्म मेसर्स श्री नाथ एग्रो एजेंसी, नामली की शिकायत के आधार पर तथा अनियमितता पाये जाने पर संबंधित को दोषी मानते हुए कीटनाशी लायसेंस निलम्बित किया गया। इसी प्रकार मेसर्स संजय ब्रदर्स, धानमण्डी रतलाम की शिकायत तथा निरीक्षण के दौरान अनियमितता सिद्ध होने के कारण संबंधित को दोषी मानते हुए कीटनाशी लायसेंस निलम्बित किया गया। साथ ही उर्वरक फर्म मेसर्स लब्धि कृपा कृषि सेवा केन्द्र शिवगढ, मेसर्स श्री सांई एजेंसी शिवगढ के साथ-साथ आस्था कृषि सेवा केन्द्र रावटी की फर्म पर अनियमितता पायी जाने के उपरांत उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
मिलावट की शंका में 68 किलोग्राम घी जप्त किया गया
त्यौहार के दृष्टिगत कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में सतत निरीक्षण किए जाकर खाद्य सामग्रियों के नमूने प्राप्त किया जा रहे हैं जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
इस क्रम में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा द्वारा मिलावट के विरूद्ध छापामार कार्यवाही की जाकर 68 किलोग्राम घी जप्त किया गया जिसका नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। खाद्य अधिकारी द्वारा जिले के ताल क्षेत्र के आबूपुरा में गोपाल डांगी की मावा भट्टी पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग चालीस किलोग्राम मावा, 68 किलोग्राम घी संग्रहित पाए गए। कार्यवाही करते हुए मावा, घी और दूध के नमूने लिए गए जिन्हे जॉच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है मिलावट की शंका में 40 हजार 800 रुपए का 68 किलोग्राम घी जप्त किया गया।

You missed

error: Content is protected !!