• Wed. Oct 28th, 2026

रतलाम की शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री भोपाल में सम्मानित

BySurendra Jain

Oct 25, 2024

खबर पक्की, 25 अक्टूबर, रतलाम। राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 25 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित रतलाम सीएम राइस शासकीय विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री भी सम्मानित की गई। श्रीमती अग्निहोत्री को विशेष सम्मान राशि 11 हजार रुपए, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
श्रीमती सीमा अग्निहोत्री को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया था। श्रीमती अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों की पसंद, ना पसंद उनके सकारात्मक उपरात्मक पक्ष उपलब्धियां और पारिवारिक स्थिति को समझने के लिए पोर्टफोलियो तैयार किया। अपनी कक्षा में शिक्षा का माहौल आनंदमय बनाने के लिए तकनीक की मदद से टीचिंग लर्निंग मटेरियल तैयार किया। सबकी पढ़ाई में रुचि मे वृद्धि हो. इसके लिए समुदाय को शामिल कर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे कहानी, निबंध लेखन, समाचार पत्र लेखन, नाटक और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। इनके यूट्यूब चौनल से 54 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं।

You missed

error: Content is protected !!