• Wed. Oct 28th, 2026

युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर शव रखकर किया जाम, मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिए जाने के आश्वासन पर समाप्त हुआ एटलेन एक्सप्रेस वे का चक्काजाम

BySurendra Jain

Oct 22, 2024

खबर पक्की, 22 अक्टूबर, रतलाम। रविवार शाम को वाहन की टक्कर से मृत युवक के शव को एटलेन एक्सप्रेस वे पर रखकर किया जा रहा चक्काजाम शाम को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने और मृतक के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने के आश्वासन पर समाप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि रविवार शाम को बालचन्द डोडियार नामक युवक को एटलेन से गुजर रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी थी,जिससे बालचन्द की मौत हो गई। आज दोपहर को बालचन्द के पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसका शव एटलेन पर रखकर चक्काजाम कर दिया था, जिससे एटलेन पर दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई थी।
एसडीएम श्री जैन ने बताया कि ग्रामीणों के आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने के स्थान भी चिन्हित कर लिए गए है, और जल्दी से जल्दी ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके साथ ही मृत बालचन्द के परिजनों को करीब आठ लाख रु. की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा अंतिम संस्कार करने के लिए उसके परिजनों को पांच हजार रु. नगद की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध करा दी गई है। श्री जैन ने बताया कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन और समझाईश के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया है और अब एटलेन पर यातायात व्यवस्थित हो गया है।

You missed

error: Content is protected !!