खबर पक्की, 4 अक्टूबर, रतलाम। सेमलिया में एक मां ने जहरीली दवा खा ली। अपने 7 साल के बेटे को भी खिला दी। दोनों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहरीली दवा खाने का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच कर रही है।
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह मोहनकुंवर (28) पति योगेंद्रसिंह व बेटे हर्षराज सिंह (7) को आईसीयू में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि सल्फास की गोली खाई है। बेटे की हालात स्थिर है। लेकिन मां गंभीर है। इलाज जा रही है। हर्ष की दादी प्रेमलता पति बलवंतसिंह ने बताया कि हम तो घर में काम कर रहे थे। हमने समझा की बुखार की गोली खाई होगी। बाद में पता चला कि पोते को भी खिलाई है। गोली क्यों खाई नहीं मालूम। घर में थोड़ा बहुत चलता रहता है। पोते को भी गोली का टुकड़ा दिया है। पोता एलकेजी में पढ़ाई करता है। घटना में पुलिस के बयान होना बाकि है। बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
महिला के पति योगेंद्रसिंह से भी संपर्क करना चाहा। मेडिकल कॉलेज में अन्य परिजनों ने बताया कि वह ब्लड जांच के लिए गए है। उन्हें कॉल भी किया, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ था।
नामली थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया तहरीर आई है। मां बेटे मेडिकल कॉलेज में एडमिट है। कथन लेने के बाद स्थिति क्लियर होगी कि आखिर में यह कदम क्यों उठाया। जांच कर रहे हैं।
मां ने जहरीली दवा खाई, बेटे को भी खिलाई, रतलाम के सेमलिया की घटना, मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में किया भर्ती
