• Wed. Oct 28th, 2026

लावारिस का अंतिम संस्कार पूर्वजों की स्मृति में दी गई राशि से करवाया

BySurendra Jain

Oct 4, 2024

खबर पक्की, 4 अक्टूबर, रतलाम। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात पुरुष नाम दिलीप उम्र 60 वर्ष को टोल टैक्स एंबुलेंस द्वारा सरवर जमुनिया हाईवे से गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में 16 सितंबर को भर्ती कराया था। जिला चिकित्सालय के डॉक्टर, सिस्टर एवं वार्ड बॉय के प्रयास के बाद भी इलाज के दौरान 2 अक्टूबर को मृत्यु हो गई। बिलपांक पुलिस चौकी के द्वारा मृतक के परिवार की लगभग 48 घंटे से ज्यादा समय तक खोजबीन करी गई परंतु परिवारजन नहीं मिलने पर उन्होंने समाजसेवी गोविंद काकानी से अंतिम संस्कार के लिए संपर्क किया। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सेवा सहयोगी परिवार द्वारा पूर्वजों की स्मृति में दी गई राशि से अंतिम संस्कार किया गया।
समाजसेवी काकानी ने बताया कि अंतिम संस्कार भक्तन की बावड़ी पर विधि विधान से करने के पश्चात समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, जिला रोगी कल्याण समिति एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बिलपाक थाने के उप निरीक्षक सुरेश कुमार गोयल, आरक्षक संजय वास्कले एवं समाजसेवी गोविंद काकानी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की।

You missed

error: Content is protected !!