• Wed. Oct 28th, 2026

आलोट में चलती ट्रेन से गिरी मां, बचाने के लिए कूदे बेटे की हुई मौत, बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया

BySurendra Jain

Sep 21, 2024

खबर पक्की, 21 सितंबर, रतलाम। दिल्ली रेल मार्ग पर रतलाम जिले के आलोट में स्थित रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक महिला नीचे गिर गई। उसे बचाने के लिए उसका बेटा ट्रेन से कूदा तो वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार इन दोनों ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। रतलाम के बरबड़ क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय सुगन कुंवर पत्नी शंकर सिंह शनिवार सुबह अपने पुत्र 30 वर्षीय पुत्र लाखन सिंह को साथ लेकर श्राद्ध कार्यक्रम के लिए रतलाम- कोटा मेमू ट्रेन से आलोट गए थे।
ट्रेन से स्टेशन पर उतर नहीं पाए
आलोट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सुबह 9.24 बजे पहुंची तथा रुक गई थी। भीड़ अधिक होने से सूजन कुंवर व लाखन सिंह ट्रेन से स्टेशन पर उतर नहीं पाए तथा ट्रेन चल दी। इसी बीच सुगन कुंवर उतरने लगी तो संतुलन बिगडऩे से सुगन कुंवर ट्रेन से नीचे गिर गई।
बेटा मां को बचाने के लिए नीचे कूदा
मां को बचाने के लिए उनका बेटा लाखन सिंह ट्रेन से नीचे कूदा तो वह ट्रेन के नीचे जा गिरा तथा ट्रेन के पहिये की चपेट में आ गया। इससे लाखन सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई तथा पुलिस को सूचना दी गई।
घायल महिला को अस्पताल भेजा
सूचना मिलने पर आलोट पुलिस व जीआरपी (रेलवे पुलिस) मोके पर पहुंची तथा मृतक लाखन सिंह का शव व उसकी घायल मां सुगन कुंवर को आलोट के सरकारी अस्पताल भिजवाया। घटना स्थल शामगढ़ रेलवे पुलिस का होने से जांच शामगढ़ रेलवे पुलिस को सोंपी गई है।

You missed

error: Content is protected !!