• Wed. Oct 28th, 2026

अपहरण और फिरौती मांगने के आरोपी सुनील दुबे,चन्दू शिवानी और रवि डफरिया समेत किसी आरोपी को नहीं मिली जमानत,मराठा को पुलिस रिमाण्ड पर भेजा

BySurendra Jain

Sep 9, 2024

खबर पक्की, 9 सितंबर, रतलाम। होटल व्यवसायी जीतेन्द्र राठौड का अपहरण कर फिरौती मांगने के प्रकरण के सुनील दुबे,चन्दू शिवानी और रवि डफरिया जैसे सभी हाई प्रोफाईल आरोपियों को फिलहाल कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई है। उन्हे अभी जेल में ही रहना पडेगा। उधर मामले के सातवे आरोपी सुधाकर राव मराठा को न्यायालय ने पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि होटल व्यवसासी जीतेन्द्र राठौड की रिपोर्ट पर पुलिस ने रेलवे के रिटायर्ड टीसी सुनील दुबे,दलाल चन्दू शिवानी,सीए रवि डफरिया और सुधाकर मराठा समेत कुल सात लोगों के खिलाफ अपहरण और फिरौती मांगने का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था। इनमें से छ: आरोपियों की गिरफ्तारी शनिवार को हो गई थी,जबकि सातवें आरोपी सुधाकर राव मराठा को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
मराठा को आज दोपहर के समय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक मोदी के न्यायालय में पेश किया गया था। पुलिस ने मराठा से पूछताछ के लिए चार दिन का रिमाण्ड मांगा था,जिसे न्यायालय ने स्वीकृत कर दिया। शेष छ: आरोपियों की जमानत आवेदन पर आज सुनवाई होना थी,लेकिन केस डायरी पेश नहीं होने से इस सुनवाई को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
सुधाकर राव मराठा को न्यायालय में पेश करने से पहले न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शहर में चल रही स्थितियों को मद्देनजर स्टेशनरोड पुलिस थाना परिसर में भी बडी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मराठा को न्यायालय में पेश किए जाने की जानकारी के चलते बडी संख्या में मीडीयाकर्मी भी न्यायालय में मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!