• Wed. Oct 28th, 2026

सुधाकर राव मराठा को पुलिस ने किया अरेस्ट : फेसबुक पर वीडियो शेयर कर कहा था- रतलाम आ रहा हूं, पुलिस मुझे पकड़ सकती है

BySurendra Jain

Sep 9, 2024

खबर पक्की, 9 सितंबर, रतलाम। होटल व्यवसायी जितेंद्र राठौड का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में फरार आरोपी सुधाकर राव मराठा को बीती रात पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, सुधाकर राव मराठा ने अरेस्टिंग से पहले फेसबुक पर वीडियो जारी कर कहा था रतलाम आ रहा हूं। पुलिस मुझे पकड़ सकती है। मै डरने वालों में से नहीं हूं।
नवनिर्माण हिंद व्यायाम शाला द्वारा हाट की चौकी चौराहा स्थित सूर्यमुखी हनुमान मंदिर के पास गणेश जी की प्रतिमा विराजित की है। यहां पर रविवार रात आरती में मराठा शामिल होने वाला था। आयोजकों द्वारा मराठा के आने का अनाउंसमैंट भी लगातार किया गया।
इससे आरती में भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन वह नहीं आया और इसके पहले ही पुलिस ने आयोजन स्थल से कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।
देर रात समर्थक थाने पर इक_ा हुए
रात करीब 11 बजे स्टेशन रोड थाने पर आए कुछ लोग आरोपी मराठा के भाई व बहन बताते हुए उसके बारे में पूछते रहे कि पुलिस सुधाकर को पकड़कर कहां ले गई। इसके चलते कुछ समर्थक भी थाने पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मराठा की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आज दोपहर पुलिस इसका खुलासा कर सकती है।
यह था मामला
बालाजी होटल के संचालक जीतेन्द्र राठौड की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुधाकर राव मराठा व रेलवे के रिटायर्ड सीटीआई सुनील दुबे, प्रॉपर्टी ब्रोकर चन्दू शिवानी, इनका बेटा सन्नी शिवानी, सीए रवि डफरिया, नवनिर्माण हिंद व्यायाम शाला संचालक मनोज वर्मा, नटवर पाटील के खिलाफ अपहरण कर फिरौती मांगने का केस दर्ज किया था। पुलिस पूर्व में मराठा को छोड़ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मराठा ने वीडियो में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

You missed

error: Content is protected !!