• Wed. Oct 28th, 2026

पोषण माह सितंबर 2024 अन्तर्गत् ‘पोषण मेले सह हब के सप्ताह 12Ó का हुआ भव्य आयोजन

BySurendra Jain

Sep 3, 2024

खबर पक्की, 3 सितंबर, रतलाम। भारत शासन एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार माह सितंबर ‘पोषण माहÓ के रूप में मनाने के निर्देश होने से कलेक्टर राजेश बाथम के मुख्य आतिथ्य में जिला कलेक्टर कार्यालय में ‘पोषण मेेले सह हब सप्ताह 12Ó का भव्य आयोजन रजनीश सिन्हा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास द्वारा किया गया। पोषण मेले में प्रवेश के दौरान विभिन्न सब्जियों और फलों से सुंदर रंगोली मनमाह रही थी, तो प्रवेश द्वार से महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिनस्थ 10 परियोजनाओं के पर्यवेक्षकों द्वारा क्षेत्रीय उत्पाद से विभिन्न पौष्टिक व्यंजन बनाकर मेले की रौनक बढ़ाते हुए ‘पोषण भी पढ़ाई भीÓ का संदेश उपस्थित समुदाय को दिया।
पोषण मेले में जहां एक ओर शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विभिन्न पौष्टिक व्यंजन को सेवन किया गया। वहीं दूसरी ओर मंगलवार की जनसुनवाई में उपस्थित आमजन द्वारा भी पौष्टिक व्यंजनों का लुफ्त लिया गया। एक ओर पोषण मेंले में मोटे अनाज और श्री अन्न से बने पोषण मटके पोषण मेले की सजावट को बढ़ा रहे थे वही दूसरी ओर हब अन्तर्गत सप्ताह 12 ‘कानूनी जागरूकता सप्ताहÓ पर बनी स्टॉल पर विभिन्न पेम्पलेट जैसे- साईबर क्राईम से सुरक्षा, महिला हेल्पलाईन नंबर, पीएमएमवीव्हाय 2.0 का अवलोकन कलेक्टर द्वारा किया जाकर टीम का उत्साह बढ़ाया गया।
पोषण मेले में महिला एवं बाल विकास के विभिन्न लोगो जैसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओÓ, ‘मिशन शक्तिÓ, ‘महिला बाल विकासÓ, ‘पोषण थीम-Ó पोषण भी पढ़ाई भी, पोषण मेला पर बनी हाथ से बनी सुसज्जित पतंगों ने उपस्थित अधिकारियो, कर्मचारियों का मनमोह लिया। पोषण मेले में महिला बाल विकास जिला रतलाम से उपस्थित पर्यवेक्षकों द्वारा भागीदारी की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के साथ विभागीय सहायंक संचालकों रवीन्द्र कुमार मिश्रा, श्रीमती विनीता लोढ़ा एवं सुश्री अंकिता पण्ड्या द्वारा मुख्य अतिथि कलेक्टर राजेश बाथम को पौष्टिक व्यंजनों व हब के लिए बनी स्टॉल का अवलोकन कराया गया। उपस्थित पर्यवेक्षकों द्वारा बनाए गए पौष्टिक व्यंजन की प्रतियोगता में इन्होंने जीते पुरूस्कार- प्रथम- श्रीमती श्यामा सिंघाड़- स्थानीय उत्पाद से मक्का से बनाए गए पौष्टिक व्यंजन जैसे मक्का की रोटी सह चटनियां, दाल पानिए इत्यादि, द्वितीय- श्रीमती नीलम वाघेला- ‘भुट्टे का हलवाÓ, तृतीय- हेमलता वासेन- ‘मखाणे की खीरÓ। पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता मे 2 पर्यवेक्षकों का चयन सांत्वना पुरूस्कार के लिए भी किया गया- श्रीमती वनिता सिन्धु- ‘भुट्टे का कलाकंदÓ और श्रीमती प्रियंका बैरागी- ‘मल्टीग्रेन मंच्युरीयनÓ।
मेले में ये रहे उपस्थित
अपर कलेक्टर आर.एस. मण्डलोई, अनिल भाना- अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहर, आकांक्षा पटेल- जिला खनिज अधिकारी, श्रीमती संध्या शर्मा- उपसंचालक सामाजिक न्याय, श्रीमती रश्मि तिवारी- पिछड़ा वर्ग, रमेश मौर्य- जिला कोषालय अधिकारी, तहसीलदार- रिषभ ठाकुर एवं आशीष उपाध्याय, नायब तहसीलदार- प्राची गायकवाड़ एवं सविता राठौर, श्रीमती नीलम चौहान- उपसंचालक कृषि, श्रीमती प्रीति जैन- सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग, शकील खान- जिला जनसंपर्क अधिकारी, प्रभाकांत उपाध्याय- अधीक्षक, अनील सोनी- नाजीर, महिला बाल विकास के लिपिक सत्यानारायण जोशी के साथ समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!