• Wed. Oct 28th, 2026

जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही, सात लोगो को जुआ खेलते पकड़ा, तीस हज़ार से ज्यादा नगद जब्त

BySurendra Jain

Sep 1, 2024

खबर पक्की, 1 सितंबर, रतलाम। दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत पुलिस ने जुआरियो के खिलाफ कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने साई रेजीडेंसी में छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब की एक आरोपी फरार हो गया। आरोपियों से ताश पट्टी सहित तीस हज़ार रुपए से ज्यादा नगद भी जब्त किये।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को थाना डीडी नगर पुलिस को मुखबिर से साई रेसीडेन्सी डीडीनगर में सुनील अग्रवाल के मकान कुछ लोगो द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली। सुचना पर थाना प्रभारी रविन्द्र दंडोतीया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुंए के अड्डे साई रेसिडेंसी में सुनील अग्रवाल के मकान पर दबिश देकर जुआ खेलते सात आरोपी को पकड़ा है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मौके से 104 ताश पत्ते, नगर्दी 30750 रु.भी जब्त किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गिरफ्तार आरोपी
1.जितेन्द्र पिता शिवनारायण चौरसिया उम्र 47 वर्ष नि. अम्बिका नगर रतलाम
2.ओमप्रकाश पिता भंवरलाल सोनी उम्र 60 वर्ष नि. दीनदयाल नगर रतलाम
3.रईस खान पिता सलीम खान उम्र 33 वर्ष नि. उकाला रोड रतलाम
4.राजकुमार पिता बाबुलाल जैन उम्र 57 वर्ष नि. कोठारीवास रतलाम
5.गजराज पिता सोहनसिह सोलंकी उम्र 45 वर्ष नि. अमृतसागर रतलाम
6.शैलेन्द्र पिता शान्तिलाल नागौरी उम्र 55 वर्ष नि. तेजानगर रतलाम
7.गणपत पिता मदनलाल जी बघेरवानी उम्र 59 वर्ष नि. रामगढ चौमुखीपुल
8.सुनील अग्रवाल (फरार आरोपी)
आरोपियों को गिरफ्तार करने में कार्य थाना प्रभारी दीनदयाल नगर निरीक्षक रविन्द्र डण्डोतिया, प्र.आर.नरेश बाबू, म.प्र.आर.332अर्चना, 599 आर.मकन, आर.519 बिलरसिंह,788 आर.दीपक, म.आर.617 कैलाशी कटारा,आर. आर. 565 बंकट शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!