• Wed. Oct 28th, 2026

100 से अधिक लोगों पर केस : जावरा में बीजेपी नेता व पुलिस की झूमाझटकी के बाद फोरलेन पर किया था चक्काजाम

BySurendra Jain

Sep 1, 2024

खबर पक्की, 1 सितंबर, रतलाम। जिले के जावरा में शनिवार रात तीन घंटे तक फोरलेन जाम करने वाले 100 से अधिक लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर और लोगों को चिन्हित कर रही है।
बता दे कि वाहन चेकिंग के दौरान बीजेपी किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष देवीसिंह गुर्जर निवासी अरनियागुर्जर व जावरा सिटी पुलिस के दो एसआई का झूमाझटकी का वीडियो सामने आया था। इसके बाद बीजेपी नेता के समर्थन में ग्रामीणों ने जावरा के रतलाम नाका पर महू-नीमच फोरलेन पर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक बीच सड़क पर ग्रामीण बैठे रहे।
एसपी ने जावरा सिटी थाने के एसआई हिरालाल परमार व दशरथ माली को लाइन अटैच किया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से उठे। मामले के अगले दिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर 8 से 10 नामजद समेत 100 से अधिक लोगों पर चक्काजाम करने पर केस दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर और लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया चक्काजाम करना अपराध की श्रेणी में आता है। कुछ नामजद लोगों व वीडियो के आधार पर 100 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

You missed

error: Content is protected !!