• Thu. Oct 29th, 2026

कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्णा को मिली सौगात, किसान के बेटे का देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में हूवा चयन

BySurendra Jain

Aug 26, 2024

खबर पक्की : 26 अगस्त रतलाम,रतलाम जिले के गौरव, हमारे गांव बिलपांक के एक होनहार विद्यार्थी कृष्णा पाटीदार का देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली में सीट का आवंटन हुआ है। कृष्णा पाटीदार ने हमारे अम्रतिया परिवार का भी नाम रोशन किया है।

संयोग है कृष्णा का जन्म भी जन्माष्टमी के दिन ही हुआ था ।आज कृष्णा को उसके #जन्मदिन पर उज्जवल भविष्य हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं।

भगवतीलाल जी के छोटे भाई श्रीरामचंद्र पाटीदार के सुपुत्र चिरंजीवी कृष्णा पाटीदार ने
नीट 2024 के एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility cum Entrance Test- NEET)
में 720 मे से 715 नम्बर लेकर ऑल इंडिया रेंक 269 प्राप्त किया था ।

हमारे भाई रामचंद्र पाटीदार (चंदू नाहर) एक बहुत ही सामान्य कृषक है, उन्होंने बेटे की पढ़ाई के लिए बहुत ही कठिनाइयां झेली है ।

रामचंद्र जी के दादाजी धूरा जी नाहर एक बहुत ही तपस्वी व्यक्तित्व थे। 100 वर्ष की आयु पूरी करने के पश्चात उन्होंने शरीर छोड़ा ।
भाग्य की विडंबना देखिए
कुछ वर्ष पहले हृदय घात में पिता स्व.बाबूलाल जी नाहर चल बसे । कोवीड में मां चल बसी,
कृष्णा की दादी मां का सपना था,कृष्णा को डॉक्टर बनाना है,अपनी मां के कहने पर बेटे की पढ़ाई के लिए उन्होंने घर बनाने का सपना तक छोड़ दिया ।और पिछले 15 सालों से बिलपांक गांव में एक किराए का घर लेकर
आज तक उसमे ही रहते है।

कोविड़ की प्रतिकूल परिस्थितियों में रामचंद्र जी ने बहुत तकलीफ देखी है, घर में कोविड़ से मां चल बसी, रामचंद्र जी के दोनों बेटों को कोविड हो गया । भाग्य की विडंबना देखिए ना मां को कंधा दे पाए ना अग्नि जैसे तैसे परिवार के लोगों ने अंतिम रस्म पूरी की ।

सभी प्रतिभावान बच्चे जिन्होंने नीट 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है । आशा है उन्हें भी उनकी अपेक्षा अनुरूप कॉलेज का आवंटन हुआ होगा उन्हें भी बधाई। जो भी विद्यार्थी किसी भी कारण से पिछड़ गए उन्हें आगे की तैयारी हेतु शुभाशीष एवं मंगलकामनाए।

You missed

error: Content is protected !!