• Thu. Oct 29th, 2026

महापौर पटेल ने जवाहर नगर मुक्तिधाम में रोपे पौधे

BySurendra Jain

Aug 25, 2024

खबर पक्की, 25 अगस्त, रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद श्रीमती अनिता-नागरसिंह चौहान की मंशानुसार इस वर्षा ऋतु में रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम बनाने के उद्देश्य से महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जवाहर नगर मुक्तिधाम में विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने पौधारोपण के साथ ही उनकी सुरक्षा में आमजन की भागीदारी का आव्हान करते हुए कहा कि रतलाम में रीजनल पार्क की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है रीजनल पार्क अपने आप में अनोखा प्रोजेक्ट होकर शहर को नई दिशा देगा।
नगर के विकास के प्रति अपनी कटिबद्धता दर्शाते हुए महापौर श्री पटेल ने कहा कि नगर को महानगर की ओर ले जाना हमारा उद्देश्य है और हम इसमें निरंतर सफल हो रहे हैं शहर निरंतर प्रगति और अग्रसर हो रहा है हमें इसमें और अधिक मेहनत कर शहर का गौरव बढ़ाना है मुक्तिधाम में टूटी हुई बाउंड्री वॉल पानी की टंकी निर्माण का आग्रह समिति अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र शर्मा द्वारा करने पर संबंधित को एस्टीमेंट बनाने के निर्देश दिये। महापौर श्री पटेल द्वारा विद्युत शव दाह मशीन के बारे में जानकारी एकत्रित कर एस्टीमेंट बनाने के भी निर्देष दिये।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश मीणा के अलावा जॉनवेलबाबू भाई फौजी, अनिल गोखरू, जयंत वोरा, सुरेश तंवर, कमल यादव विनीत कौशिक ईश्वरलाल भाटी,मालवीय जी, गणेश शर्मा अजय जाटव सहित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन से मुक्तिधाम समिति के उपाध्यक्ष शैलेंद्र गोठवाल द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!