• Thu. Oct 29th, 2026

13 साल की बच्ची को चाची ने पैरों से दबाकर पीटा, बच्ची छोडऩे की गुहार लगाती रही

BySurendra Jain

Aug 22, 2024

खबर पक्की, 22 अगस्त, रतलाम। 13 साल की बच्ची के साथ उसकी चाची ने बेरहमी से मारपीट की। चाची ने बच्ची को जमीन पर पटका, उसे पैरों के बीच दबाया। फिर दनादन थप्पड़ मारे। महिला ने बच्ची पर बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया।
पुलिस के मुताबिक, 2 मिनट 48 सेकंड का यह वीडियो दो-तीन महीने पड्डुराना है। बुधवार को वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के नाना ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
वीडियो बच्ची की दादी ने बनाया है। इसमें दिख रहा है कि बच्ची पलंग और दीवार के बीच जमीन पर गिरी है। चाची चीखते हुए उसे पीट रही है। बच्ची कह रही है कि मुझे उठने दो। मेरा दम घुट रहा है। बच्ची की दादी ने भी चाची से उसे छोडऩे के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी।
पीडि़त बच्ची आठवीं क्लास में पढ़ती है। मारपीट का वीडियो उसकी दादी ने ही बनाया है। वीडियो में चाची बच्ची से कह रही है- बुला ले तेरे डैडी को। मैं मेरी औलाद की भी नहीं सुनती। दादी से चाची ने कहा- बनाओ वीडियो, कोई दिक्कत नहीं है।
इस दौरान बच्ची उसे छोडऩे की गुहार लगाती रही। दांतों से हाथ पर काटकर चाची के चंगुल से छूटने की कोशिश भी की। लेकिन महिला उसे सबक सिखाने की बात कहते हुए पीटती रही।
बच्ची के नाना बुधवार को डीडी नगर थाने पहुंचे और शिकायती आवेदन दिया। इसमें बताया- 4 दिसंबर 2006 को बेटी की शादी रतलाम में की थी। उसे दो जुड़वां लड़कियां हुईं। दामाद आए दिन बेटी को परेशान करता था। जिसके चलते दोनों परिवारों की सहमति से तलाक हो गया। एक बच्ची दामाद के पास रहने लगी, दूसरी को बेटी अपने साथ ले आई। तलाक के कुछ महीने बाद बेटी और दामाद ने अलग-अलग दूसरी शादी कर ली।
उन्होंने बताया कि बच्ची का मां हरियाणा में रहती है। पिता रतलाम के पास रावटी में रहकर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। बच्ची चाचा-चाची और दादा-दादी के साथ रहती है। मुझे वीडियो के जरिए मेरी नातिन के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की जानकारी मिली।
मैंने हरियाणा में रह रही अपनी बेटी को बताया। वह उसे लेने आ रही है। बेटी को ले जाने में पुलिस उसकी मदद करे। मारपीट करने वाली चाची के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बच्ची की नानी ने बताया कि बेटी जिन चाचा और चाची के साथ रहती है, उनके भी तीन बेटियां हैं। मारपीट करने वाली चाची का पति आशु टाक बजरंग दल का जिला संयोजक है। वे हमेशा नातिन से सौतेला व्यवहार करते हैं।
डीडी नगर थाने के टीआई रवींद्र दंडोतिया ने कहा- वीडियो 2 से 3 महीने पुराना है। आवेदन पर बच्ची के घर जाकर बातचीत की है। फिलहाल वह ठीक है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!