• Thu. Oct 29th, 2026

बी.एड. प्रवेश हेतु अतिरिक्त चरण उपलब्ध

BySurendra Jain

Aug 21, 2024

खबर पक्की, 21 अगस्त, रतलाम। उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन ने दो वर्षीय नियमित बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आनलाईन काउसिंलिंग का द्वितीय अतिरिक्त चरण प्रारम्भ किया है। यह जानकारी देते हुए रॉयल इंस्टीट्युट आफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टेडीज की प्राचार्या डॉं. आर.के. अरोरा ने बताया कि, बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी एम.पी. आनलाईन के माध्यम से इस अतिरिक्त चरण में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है।
ऐसे आवेदक जिन्होनें पूर्व में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन नहीं कराया है, वे इस अतिरिक्त चरण में आनलाईन पंजीयन दिनांक 21 अगस्त 2024 से 23 अगस्त 2024 के मध्य करा कर प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। आनलाईन नवीन पंजीयन उपरान्त दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि दिनांक 21 अगस्त 2024 से 23 अगस्त 2024 तक रहेगी।
ऐसे आवेदक जिन्होनें पूर्व में आनलाईन पंजीयन करा लिया है, परन्तु उन्हें किसी भी संस्था का आवंटन नहीं हुआ है या आवंटित संस्था में प्रवेश नहीं लिया है, वे भी इस अतिरिक्त चरण में पुन: शिक्षण संस्थाओं की वरीयता का चयन कर सकते है।
डॉं. अरोरा ने यह भी बताया कि, आनलाईन सत्यापित आवेदकों को मेरिट एवं वरीयता अनुसार सीट आवंटन दिनांक 29 अगस्त 2024 को होगा तथा दिनांक 29 अगस्त 2024 से 31 अगस्त 2024 के मध्य आवेदकों को निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।

You missed

error: Content is protected !!