• Thu. Oct 29th, 2026

श्री जयंतसेन धाम तीर्थ पर नवा ध्वजारोहण समारोह संपन्न

BySurendra Jain

Aug 20, 2024

खबर पक्की, 20 अगस्त, रतलाम। अ.भा. स्वधर्म तपोगच्छ त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ रतलाम की उपस्थिति में श्री जयंतसेन धाम चेतन्य काश्यप श्वेतांबर तीर्थ पेढ़ी ट्रस्ट द्वारा संचालित व श्री अ. भा. सौधर्म वृहत तपोगछिय त्रिस्तुतिक श्री संघ की उपस्थिति में गच्छाधिपति पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वर जी म.सा. द्वारा प्रतिष्ठित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं दादा गुरूदेव श्रीमद् राजेंद्रसूरिश्वर जिनालय पर नवा ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप परिवार के श्रवण काश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्नात्र पूजन एवं अष्टप्रकारी पूजन प्रवीण बरबोटा भक्ति मंडल द्वारा पढ़ाई गई। इस अवसर पर जयंतसेन धाम ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टीगण सुशील छाजेड़ राजकमल दुग्गड,़ राजेंद्र सुराणा, हर्ष लुणावत, शांतिलाल मालक, नरेंद्र घोचा, नरेंद्र छाजेड़, राजेंद्र खाबिया एवं श्री संघ के निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, चंद्रकांत मांडोत, नेमचंद भंडारी, अनुज छाजेड़, अभय सकलेचा, डॉ निर्मल मेहता, निर्मल कटारिया, दीपक खेड़ावाला, सन्नी पोरवाल, अभय बरबोटा, रितिक दुग्गड़, रितेश वोहरा, प्रघुम्न मजावदिया सहित वरिष्ठजन, अ. भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद् एवं परिषद् परिवार उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!