• Thu. Oct 29th, 2026

सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी कोठारी पंचतत्व में विलिन

BySurendra Jain

Aug 18, 2024

खबर पक्की, 18 अगस्त, रतलाम। वरिष्ठ पत्रकार व रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व सचिव तुषार कोठारी तथा नारायण कोठारी के पिता सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी गोपाल राव कोठारी का अंतिम संस्कार रविवार सुबह त्रिवेणी स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। 88 वर्षीय गोपालराव कोठारी का शनिवार रात निधन हो गया था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहली पीढ़ी के स्वयंसेवक भी थे तथा उन्होंने राम जन्म भूमि कार सेवा में भी भाग लिया था। रविवार सुबह उनके राजस्व कालोनी स्थित निवास से अंतिमयात्रा निकाली गई। मुक्तिधाम पर हुई शोक सभा उनकी सेवाओं पर प्रकाश डाला। बड़ी समाजजनों, अभिभाषकों, पत्रकारों, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने अंतिम संस्कार में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक बैठक 21 अगस्त को शाम पांच से सात बजे तक पावर हाउस से लगे लायंस हाल में आयोजित की गई है।
शोक बैठक/ प्रार्थना सभा
स्वर्गीय गोपाल राव कोठारी की शोक बैठक/ प्रार्थना सभा 21. 8 . 24 बुधवार को शाम 5 बजे लायंस हॉल (रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे) रखी गई है। इसके अतिरिक्त शोक बैठक 23 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे 48 राजस्व कालोनी रतलाम पर होगी।

You missed

error: Content is protected !!