• Thu. Oct 29th, 2026

भगवा स्वयं सेवक संघ ने वृक्षारोपण कर फहराया तिरंगा

BySurendra Jain

Aug 18, 2024

खबर पक्की, 18 अगस्त, रतलाम। भगवा स्वयं सेवक संघ Bss संगठन के रतलाम शहर एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यो द्वारा आसपास के सभी दुकानदारों के सहयोग से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 78 वी वर्ष गांठ पर त्रिपोलिया गेट अमृत सागर तालाब स्थित सुलभ कांप्लेक्स के बाहर झंडा वंदन कर तालाब किनारे बने नवनिर्मित गार्डन में गुलमोहर एवं जामुन का पौधा लगाकर आजादी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
झंडा वंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवा स्वयं सेवक संघ संगठन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने संगठन के सभी साथियों एवं व्यापारीयो के साथ राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल के समीप निगम द्वारा नवनिर्मित गार्डन में बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हमारे देश के उन सभी वीर बलिदानी सैनिकों की याद में श्री जैन ने अपने सभी साथियों के साथ पोधा रोपण किया।
झंडा वंदन कार्यक्रम में भगवा स्वयं सेवक संघ के रतलाम जिला अध्यक्ष दिनेश सोवंचा, शहर अध्यक्ष नवीन पवार, सचिव संतोष दास बैरागी, भवानी पेंटर,प्रवीण वाघेला, भीम भाई, सुभाष चोपड़ा,ईश्वरलाल जटिया, राम कुमावत, विकास पांचाल, सोनू सेन सहित आसपास के अनेक व्यापारीगण मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!