खबर पक्की : 14 अगस्त रतलाम, जिला स्तरीय बेंच प्रेस स्पर्धा का आयोजन 12 अगस्त को किया गया जिसमें 80 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। 74 वजन समूह में सबसे अधिक बेंच प्रेस 142.50किलोग्राम वजन उठाकर सोनू मिश्रा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया महिलाओं में अग्रिमा चौहान ने बेस्ट लिफ्टर का अवार्ड प्राप्त किया। 52 किलोग्राम वर्ग में सबसे ज्यादा वजन उठाकर सलोनी जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथि मदन सोनी रजत जोशी जमील खान समीर खान पावरलिफ्टिंग कोच मोहित पाटील सचिव नरेंद्र बिराडे हितेश मोतियानी लक्ष्मी यादव ने विजेताओं को पुरस्कार किया। संभतवत: जिले में यह इस तरह का पहला आयोजन था जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


