• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर ने बालिका गृह तथा बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Aug 12, 2024

खबर पक्की, 12 अगस्त, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने सोमवार को रतलाम में निवेदिता बालिका गृह तथा बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत शृंगार श्रीवास्तव, महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री बाथम ने बालिका गृह पहुंचकर उपस्थित बालिकाओं से चर्चा की उनको मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, प्राप्त सुविधाओं के संबंध में बालिकाओं ने संतुष्टि प्रकट की। कलेक्टर द्वारा बालिकाओ की पढ़ाई लिखाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई इस दौरान स्कूल जाने वाली बालिकाओं ने साइकिल की मांग कलेक्टर से की कलेक्टर ने तत्काल उपस्थित अधिकारी को निर्देशित करते हुए बालिकाओं से कहा कि एक सप्ताह में साइकिल उपलब्ध करा दी जाएगी। एक बालिका ने चॉकलेट की मांग की कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी को सभी बालिकाओं को तत्काल चॉकलेट देने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष में बनाई जा रही राखियो का अवलोकन भी कलेक्टर ने किया और बालिकाओं की सराहना की।
कलेक्टर द्वारा बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण करते हुए बालक को द्वारा पढ़ाई लिखाई तथा अन्य कौशल उन्नयन कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। कलेक्टर ने भोजन गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की बालको द्वारा संतुष्टि जाहिर की गई।

You missed

error: Content is protected !!