• Thu. Oct 29th, 2026

भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा-2024 : माही जी के जल से बाबा महाकालेश्वर का होगा जलाभिषेक, 351 कावड़ यात्री लेंगे हिस्सा, वैभव जाट जवाहर व्यायामशाला, अंबर परिवार 9 अगस्त को रतलाम से निकालेगा भव्य कावड़ यात्रा

BySurendra Jain

Aug 8, 2024

खबर पक्की, 8 अगस्त, रतलाम। पवित्र माही जी के जल से बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक के लिए 9 अगस्त को शहर से भव्य कावड़ यात्रा का काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू जी मंदिर से रवाना होगी। 9 अगस्त की सुबह 7 बजे भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा-2024 हर वर्ष की तरह इस बार भी हर हर महादेव की जय घोष के साथ आमलिया भेरू जी की महाआरती के साथ रवाना होगी। खास बात यह है कि इस भव्य कावड़ यात्रा में 351 कावड़ यात्री बम-बम भोले के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना होंगे और 12 अगस्त को बाबा महाकालेश्वर का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक करेंगे। कवाड़ यात्रा का यह दूसरा वर्ष है।
भव्य निष्ठा कावड़ यात्र-2024 के संयोजक वैभव जाट ( सन्नी पहलवान ) जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार द्वारा निकाली जा रही है। 9 अगस्त को काटजू नगर स्थित आमलिया भेरू जी महाराज की पूजन-अर्चना के बाद महाआरती कर बम-बम भोले के जयघोष के साथ रवाना होगी। कावड़ यात्रा सैलाना बस स्टैंड से होते हुए पावर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी से ग्राम रूनीजा से होते हुए खरसौद खुर्द, चंदूखेड़ी होते हुए बाबा महाकाल की नगर उज्जैन 12 अगस्त को पहुंचेगी। यात्रा संयोजक वैभव जाट सहित जवाहर व्यायामशाला और अंबर परिवार ने शहर की धर्म प्रेमी जनता से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

You missed

error: Content is protected !!