• Thu. Oct 29th, 2026

सुदगुदड़ी मार्ग के जीर्ण-षीर्ण भवन को निगम ने गिराया, जर्जर भवन रिक्त नहीं करने पर कटेगा विद्युत व नल कनेक्शन

BySurendra Jain

Aug 8, 2024

खबर पक्की, 8 अगस्त, रतलाम। वर्तमान में हो रही अनवरत् वर्षा में जीर्ण-शीर्ण भवनों से किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इस हेतु जिला कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत सुदगुदड़ी मार्ग स्थित भवन क्रमांक 30 भवन स्वामी नरेन्द्र-अमृतलाल सुराणा के जीर्ण-शीर्ण भवन को नगर निगम द्वारा गिराया गया। जीर्ण-शीर्ण भवनों को गिराने की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।
निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने बताया कि खतरनाक एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों के अचानक धराशायी होने से जन-धन की हानि होने की संभावना बनी रहती है। जीर्ण-शीर्ण भवनों के संबंध में कार्यवाही किये जाने हेतु नगर पालिक निगम एक्ट में प्रावधान है।
शासन निर्देशानुसार जर्जर एवं खतरनाक भवन में यदि कोई परिवार अथवा व्यक्ति निवासरत् होकर भवन रिक्त नहीं कर रहा है तो भवन का विद्युत एवं नल कनेक्शन को विच्छेद किया जायेगा।
सुदगुदड़ी मार्ग के जीर्ण-शीर्ण भवन को तोड़े जाने की कार्यवाही के दौरान उपयंत्री मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार सहित लोक निर्माण विभाग का अमला उपस्थित था।

You missed

error: Content is protected !!