• Thu. Oct 29th, 2026

मंडल के 24 कर्मचारी पर्सन ऑफ़ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित

BySurendra Jain

Aug 6, 2024

खबर पक्की, 6 अगस्त, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर संरक्षापूर्वक सराहनीय एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 24 कर्मचारियों को मण्डल रेलवे प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा ‘पर्सन ऑफ द मंथÓ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जून 2024 में मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट एवं संरक्षापूर्वक सराहनीय कार्य करने के लिए में मंडल रेलवे प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा मण्डल के 10 विभागों के कुल 24 कर्मचारियों को 06 अगस्त 2024 को मंडल कार्यालय रतलाम के विमर्श कक्ष में ‘पर्सन ऑफ़ द मंथÓ से सम्मानित किया। इस दौरान पांच कर्मचारियों को संरक्षापूर्वक सराहनीय कार्य एवं 19 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं उपहार प्रदान किए गए।
पुरस्कार को पाने वाले कर्मचारियों में वाणिज्य विभाग से अज़ीज़ महुवाला-मुख्य वाणिज्य लिपिक – रतलाम, परिचालन विभाग से राम सिंह राठौर -ट्रेन मैनेजर – रतलाम, अनिल मीणा- पॉइंट्समैन – दाहोद, कर्षण एवं परिचालन विभाग से प्रकाश निगम- वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर-रतलाम, विजय अहीरवार- वरिष्ठ सहायक लोको पायलट -उज्जैन, कर्षण एवं वितरण विभाग से मो.शाकिर-वरिष्?ठ तकनीशियन टीआरडी- नागदा, यांत्रिक विभाग से दिनेश चंद मीणा-तकनीशियन केरिज एवं वेगन-चित्तौडग़ढ़, अनिल कुमार मीणा-वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर- शंभुपूरा, सूर्यकांत कुमार-सहायक- इंदौर, चिकित्सा विभाग से मुकेश नागर- मुख्य नर्सिंग अधीक्षक – रतलाम, संकेत एवं दूरसंचार विभाग से ज्ञानेश्वर कुमार- वरिष्ठ तकनीशियन -दाहोद, रवि रंजन मेहता-ईएसएम- बोलाई, रेलवे सुरक्षा बल से शिल्पा सिंह सैनी- कान्सटेबल-डॉ अम्बेडकर नगर, संदीप कपूर – उपनिरीक्षक यात्री सुरक्षा सेल- रतलाम, लल्लूराम मीना-सहायक उपनिरीक्षक – डॉ अम्बेडकर नगर , राजेश कुमार माली- हेड-कान्सटेबल – नीमच, संतोष शर्मा- सहायक उप निरीक्षक -इंदौर, इंजीनियरिंग विभाग से अशोक डामोर-ट्रैकमैन- पंचपिपलिया, सुरेश पाल -ट्रैकमेंटेनर-लक्ष्मीबाई नगर, प्रतीक पारोलकर- ट्रैकमेंटेनर-लक्ष्मीबाई नगर, कैलाशचंद सैनी- तकनीशियन- चित्तौडग़ढ़, दिलीप लल्लू- खलासी- दाहोद, लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम के हीरा लाल डी.-वरिष्ठ तकनीशियन- रतलाम एवं सुरेश मीना- तकनीशियन शामिल हैं।
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी रेल कर्मियों को बधाई देते हुए उन्हे संरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पूरी तरह पालन करने तथा अपने कार्य को प्राथमिकता एवं लगन से करने हेतु मार्गदर्शन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद एवं संबंधित विभागों के शाखाधिकारी भी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!