• Thu. Oct 29th, 2026

होटल में नकली शैम्पू बनाते उत्तर प्रदेश का चार युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

BySurendra Jain

Jul 25, 2024

खबर पक्की, 25 जुलाई, रतलाम। स्टेशन रोड पुलिस ने स्टेशन रोड पर दिलबाहर चौराहे के पास स्थित होटल सुख सागर के एक कमरे में नकली शैम्पू बनाते उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से विभिन्न ब्रांडेड कंपिनयों के खाली व भरे डिब्बे, पैकिंग करने की हाटगन, प्लास्टिक की पन्नियां, नमक के पैकेट, केमकिल की केन, यब, बाल्टी आदि सामग्री जब्त की गई है। वे उक्त सामग्री से ब्रांडेड कंपिनयों के नाम से नकली शैम्पू बना रहे थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल सुख सागरकी प्रथम मंजिल के आखिरी कमरे में उत्तरप्रदेश आए चार युवक नमक पाउडर व केमिकल से नकली शैम्पू बनाकर बाजार में बेचने का काम कर रहे है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल सुख सागरकी प्रथम मंजिल के आखिरी कमरे में उत्तरप्रदेश आए चार युवक नमक पाउडर व केमिकल से नकली शैम्पू बनाकर बाजार में बेचने का काम कर रहे है। पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि वे नमक पाउडर व सतरीटा केमिकल पाउडर की मदद से शैम्पू तैयार कर ब्रांडेड कंपिनयों की बोतले में भरकर गली-गली में घूमकर बेचते है। उक्त शैम्पू वे ब्रांडेड कंपनी का बताकर तीस से चालीस प्रतिशत कम कीमत में बेचने का काम करते है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 349, 318 (1), 318 (2), 318 (3) व 318 (4) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!