• Thu. Oct 29th, 2026

गुरूपूर्णिमा के अवसर पर पर वृक्षारोपण किया गया

BySurendra Jain

Jul 21, 2024

खबर पक्की, 21 जुलाई, रतलाम। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार पंच ‘जÓ अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त तक प्रदेशव्यापी वृहद पौधारोपण अभियान अंतर्गत 21 जुलाई को गुरूपूर्णिमा के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उमेश पाण्डव की अध्यक्षता में न्यायाधीशगण के आवास, रतलाम स्थित उद्यान में नगर निगम रतलाम के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।
उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश सहित रतलाम मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण द्वारा परिवार सहित पौधे रोपित किये गये और समस्त पौधों को राज्य प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा जारी ‘निसर्ग एपÓ में भी अपलोड भी किए गए।
कार्यक्रम के समय में प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय ने अपने उदबोधन में बताया कि हमारे जीवन में वृक्ष लगाना बहुत जरूरी है क्योंकि विगत दिवसों में हमारे आसपास का तापमान 50 डिग्री से भी अधिक हो गया था ऐसे समय में जीवन जीना लोगों के लिए दूभर हो गया था। इसलिए सभी न्यायाधीशगण को पौधारोपण करने के पश्चात उनका पोषण करना भी अनिवार्य है। तत्पश्चात् श्री प्रयागलाल दिनकर एवं संजय कुमार जैन, सचिव/जिला न्यायाधीश रतलाम द्वारा उपस्थितजन को पौधों के महत्व के बारे में बताया।
उक्त कार्यक्रम में आदित्य रावत, श्रीमती नीलू संजीव श्रृंगीऋषि, निर्मल मंडोरिया, श्रीमती बरखा दिनकर, आशीष श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, राजेश नामदेव जिला न्यायाधीशगण एवं मयंक मोदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेेट, मनीष अनुरागी, स्पेशल रेल्वे मजिस्ट्रेट, डी. पी. सूत्रकार, जेएमएफसी, अनुपम तिवारी, जिला रजिस्ट्रार, सुश्री सपना कनोडिया, सुश्री कृतिका सिंह, श्रीमती मुग्धा कुमार, सुश्री आकांक्षा गुप्ता, सुश्री आकांक्षा श्रीवास्तव समस्त न्यायाधीशगण एवं उनके परिवारजन एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम तथा जिला न्यायालय का समस्त स्टॉफ, अनिल पारे एवं मनीष नायक नगर निगम रतलाम की ओर से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डी. एस. खिंची, पैरालीगल वालेंटियर एवं आभार सुश्री प्रगति असाटी, न्यायाधीश द्वारा माना।

You missed

error: Content is protected !!