खबर पक्की, 20 जुलाई, रतलाम। आल इण्डिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना व प्रदेश महासचिव दीपक दुग्गड़ संगठन के विस्तार पर जोर शोर से लगे हुए है। डॉ बाफना औपचारिक यात्रा व संगठन की मजबूती का लक्ष्य लेकर जैसे ही रतलाम शहर पहुँचें आईजा के वरिष्ठ पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से पुष्प माला पहनाते हुए व पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए स्वागत किया। इस दौरान डॉ. बाफना ने आईजा की मजबूती के लिए सभी वरिष्ठ पत्रकारों का सहयोग मांगा व आईजा के विस्तार पर वृहद रूप से चर्चा की। आईजा के वरिष्ठ प्रदेश प्रभारी रहे अखिलेश लोढ़ा की अनुसंशा पर डॉ बाफना ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र ललवानी को सम्मान देते हुए आईजा प्रदेश इकाई में संरक्षक बनाया वही युवा अनुभवी पत्रकार दीपक चौरडिय़ा को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें जि़लें में आईजा के विस्तार की जिम्मेदारी दी। इस दौरान आईजा के सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने आईजा की गतिविधियों के साथ इंदौर शहर में होने वालें प्रथम महा सम्मेलन की रूपरेखा सम्बन्धी चर्चा हुई। रतलाम शहर के आईजा पत्रकारों सहित अन्य सहयोगी पत्रकार मित्रों ने ललवानी व चौरडिय़ा को बधाई देते हुए राष्ट्रीय व प्रदेश इकाई के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप जैन इंदौर उपाध्यक्ष पवन नाहर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार हरण प्रदेश सचिव सुनील नाहर प्रदेश जीवदया प्रभारी रिंकेश जैन आदि ने बधाई देते हुवे शुभकामनाएं दी
