• Thu. Oct 29th, 2026

श्रावण मास में लगातार 30 दिन तक होगा भोले का अभिषेक

BySurendra Jain

Jul 20, 2024

खबर पक्की, 20 जुलाई, रतलाम। श्री माली ब्राह्मण समाज प्रबंध कारिणी समिति द्वारा श्रावण मास में महालक्ष्मी परिसर स्थित शिव मंदिर पर प्रतिदिन अभिषेक किया जायेगा। दिनांक 22 जुलाई 2024 सोमवार को प्रात: 9 बजे से पूजन और अभिषेक किया जाएगा तत्पश्चात पूरे माह के 30 अभिषेक के लिए नाम लिखवाए जायेंगे।
अत: धर्मप्रेमी समाज जन अपनी अपनी सुविधानुसार दिन या तिथि का चयन कर समिति के सदस्यो को और गोपाल जी दशोत्तर व चंदू दादा को नाम लिखवा सकते है ।
अधिकाधिक संख्या में समाज जन महालक्ष्मी परिसर में 22जुलाई को प्रात: 9 बजे उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करे । श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंधकारिणी समिति रतलाम द्वारा सभी समाजजनों से आग्रह किया है की इसमें बड़ चढ़ कर हिस्सा ले।

You missed

error: Content is protected !!