• Thu. Oct 29th, 2026

समावेशी शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

BySurendra Jain

Jul 17, 2024

खबर पक्की, 17 जुलाई, रतलाम। जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम के. सी. शर्मा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त जिला समन्वयक समग्र शिक्षा, अशोक कुमार लोढा के निर्देशन में समग्र शिक्षा अभियान सेकेंडरी एजुकेशन के अंतर्गत समावेशी शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिपलोदा में आयोजित किया गया। कार्यशाला के उदघाटन सत्र के अतिथि डाइट पिपलोदा के वरिष्ठ व्याख्याता एवं आई ई डी प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार गुप्ता थे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र और माल्यापर्न कर द्वीप प्रज्वलित किया। प्रथम चरण में पिपलोदा, जावरा, आलोट के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों से एक-एक शिक्षक को नोडल शिक्षक नियुक्त कर प्रशिक्षण दिया गया।जिले मे 186 शिक्षको को यह प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। यह प्रशिक्षण राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर एवं जिला समन्वयक (समावेशी शिक्षा) अंबाराम बोस एवं अशोक कुमार बंसल द्वारा दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा समावेशी शिक्षा के उद्देश्य आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016, दिव्यांगता के प्रकार, दिव्यांग छात्रों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृतियां एवं योजनाओं की जानकारी, सूचना संचार तकनीकी, शाला में बाधा मुक्त वातावरण, दिव्यांग छात्रों के परीक्षा बोर्ड द्वारा दिए गए प्रावधान आदि की जानकारी प्रोजेक्टर एवं एलईडी के माध्यम से दी गई।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर डायट प्राचार्य अनिता सागर ने कहा कि समावेशी शिक्षा अंतर्गत शारीरिक दिव्यांग छात्रों तथा सामान्य छात्रों साथ ग्रहण करने हेतु दिव्यांग छात्रों को समावेश के लिए अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है इस प्रकार समय समावेशी शिक्षा दिव्यांग बालकों से पृथक्करण के विरोधी व्यवहार का समाधान है। अध्यक्षता करते हुए सहायक संचालक शिक्षा अभिषेक यादव ने कहां की कक्षा 1 से 8 तक के दिव्यांग छात्रों की शिक्षा व्यवस्था के लिए मोबाइल स्रोत सलाहकार नियुक्त हैं किंतु कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों की शिक्षा व्यवस्था हेतु कोई अधिकृत शिक्षक शाला में नहीं था। नोडल शिक्षक नियुक्त कर दिव्यांग छात्रों का समावेशन करने का यह प्रयास है सभी शिक्षक अपनी शाला में प्रशिक्षण अनुसार दिव्यांग छात्रों की मदद करें। स्पेशल एजुकेटर एवं सी एम राइज विद्यालय के शिक्षक संजय भट्ट ने दिव्यांगों के लिए बने अधिनियम एवं शासन की योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।
व्याख्याता भंवरलाल सोनी, अल्का आचार्य, संगीता भट्ट, राजेंद्रराव भोगलेकर,ने भी संबोधित किया। मोबाइल स्रोत सलाहकार प्रशांत अस्थाना, हरिओम मावी, मदन धमनीया, संदीप पटेल, सबीना कोसर, प्रकाश सोलंकी, दीप्ति अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक (समावेशी शिक्षा) अंबाराम बोस द्वारा किया गया।आभार मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार बंसल द्वारा माना गया।

You missed

error: Content is protected !!