• Thu. Oct 29th, 2026

यातायात और पर्यावरण जागरूकता के लिये खुशी एक पहल संस्था के युवाओं की अनोखी पहल, हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चालकों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया, संदेश दिया आप यातायात प्रहरी बनें अब पर्यावरण प्रहरी भी बनें

BySurendra Jain

Jul 17, 2024

खबर पक्की, 17 जुलाई, रतलाम। खुशी एक पहल संस्था के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनोखी पहल करते हुऐं भारतमाता चौराहा अलकापुरी रतलाम पर सडक मार्ग पर हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलानें वालों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में यातायात और पर्यावरण सरंक्षण के लिये खुशी एक पहल संस्था के युवाओं के द्वारा भारतमाता चौराहा अलकापुरी रतलाम पर स्टॉल लगाकर 201 आम, जामुन, आंवला, गुडहल, नीम, कनेर, बिलपत्र, आदि के पौधे वितरित कियें गये, कार्यक्रम की थीम हेलमेट संग पौधा रखी गयी थी इसके अंतर्गत जो भी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर निकल रहे थे उन्हे संस्था के द्वारा उनकी पंसद का पौधा भेंट किया गया, सभी पौधों को कपडें के थेले में रखकर वाहन चालकों को भेंट किया गया ताकि वे आसानी से पौधे को ले जा सकें। साथ ही अन्य राहगिरों को भी पौधे भेंट कर उनसे यातायात और पर्यावरण सरंक्षण की अपील करते हुऐं पौधे वितरित किये गये। Óसंदेश दिया आप यातायात प्रहरी बनें अब पर्यावरण प्रहरी भी बने, कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश जी विजयवर्गीय के द्वारा की गई इस मौक़े पर समाजसेवी राकेश मिश्रा, नीलेश पटेल, मनोज घोड़ेटा, जितेंद्र राव, राकेश टांक, दिलीप पवार, जितेंद्र पांचाल, निखिलेश सोनी, भूपेंद्र गहलोत यगेष व्यास, मितेश जैन आदि एवं संस्था अध्यक्ष हरीश जोशी एवं सचिव अमन माहेश्वरी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!