• Thu. Oct 29th, 2026

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की कामकाजी बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष ने कहा -कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने 29 सीटें जीतकर इतिहास रचा

BySurendra Jain

Jul 16, 2024

खबर पक्की, 16 जुलाई, रतलाम। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर शहर विधानसभा क्षेत्र में कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की कामकाजी बैठक जिला पार्टी कार्यालय पैलेस रोड पर आयोजित हुई। इसमें जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,मंडल प्रभारी जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री राकेश परमार मंचासीन रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के शिल्पकार देवतुल्य कार्यकर्ता रहे है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। आगामी दिनों में भाजपा शक्ति केन्द्र सम्मेलन का आयोजन कर सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी। राजनीतिक पार्टियां केवल चुनाव में ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को याद करती रही है, लेकिन भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है।
जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी ने कहा कि प्रदेश की समस्त कार्ययोजनाओ को कार्यकर्ता मिलकर सफल बनावे। मंडल प्रभारी सोना शर्मा ने कहा कि मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक ले जाना है। 20 जुलाई तक शक्ति केन्द्र सम्मेलन होगे। इनमे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव एवं 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनेगा। 28 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण अभियान में एक पौधा माँ के नाम का रोपित करने का लक्ष्य भी कार्यकर्ता को पूर्ण करना है। समर्पण निधि अभियान प्रभारी मंगल लोढ़ा ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक निधि एकत्रित करने का आव्हान् किया। मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे इस बार मंडल अध्यक्षों को आमंत्रित कर भाजपा ने सम्मान दिया, वह गौरवपूर्ण है। बैठक मे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार सहित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चो की पूजा वोहरा, पिछड़ा मोर्चा के राधेश्याम मारू, किसान मोर्चा के विजय पाटीदार,हरिकिशन बोरीवाल वार्ड पार्षद गण, वार्ड संयोजक, पंचपरमेश्वर, वरिष्ठ नेता महेंद्र नाहर, रामप्रसाद परिहार, दिनेश पोरवाल, नितिन लोढा एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया। आभार मंडल उपाध्यक्ष मुबारिक शेरानी ने माना।

You missed

error: Content is protected !!