• Thu. Oct 29th, 2026

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से रास्ते में गिरे 90000 रुपए किसान को वापस दिलाए

BySurendra Jain

Jul 9, 2024

खबर पक्की, 9 जुलाई, रतलाम। शहर की स्टेशन रोड पुलिस ने मंडी से फसल बेच कर आये किसान की जेब से गिरे नब्बे हज़ार रूपये सीसीटीवी फुटेज की मदद से किसान को वापस लौटाने सफलता प्राप्त की है।
पिछली 28 जून 24 को किसान सूरज पाटीदार अनाज मंडी में अपने प्याज बेच कर कीमत 90000 रुपए प्राप्त कर के ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। इसी दौरान महू रोड बस स्टैंड के सामनेउसकी जेब से पैसे गिर गए थे। जिस पर उक्त किसान ने स्टेशन रोड थाने पहुंच कर आवेदन दिया ।थाना स्टेशन रोड से पुलिस आरक्षक और फरियादी के साथ सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर फुटेज देखे गए।जिस पर फुटेज में पैसे गिरते दिखाई दिए। जिस व्यक्ति द्वारा पैसे उठाए गए सीसीटीवी कैमरे की मदद से उक्त व्यक्ति की पहचान कर थाने लाया गया व पैसे ले कर फरियादी को लौटाए गए।
सराहनीय भूमिका : किसान को उसके रूपये लौटाने में सीसीटीवी कंट्रोल से उ नि रेडियो राजा तिवारी, आरक्षक 607 देवेंद्र डोडिया, थाना स्टेशन रोड से आरक्षक लोकेंद्र सोनी आरक्षक हेमराज मीणा की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!