• Thu. Oct 29th, 2026

सीएमएचओ ने स्वास्थ्य सम्बन्धी सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा की, दस्तक अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए

BySurendra Jain

Jul 3, 2024

खबर पक्की, 3 जुलाई, रतलाम। स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आनन्द चंदेलकर ने जावरा एवं आलोट के बी.एम.ओ. की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रकरणवार 300 दिन से अधिक लंबित तथा 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का तत्काल निराकरण करने तथा जिले में सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों में शिकायत आते ही संबंधित प्रथम अधिकारी उस पर संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करें एवं आवेदक से चर्चा कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं। किसी भी स्थिति में नान अटेंडेण्ट शिकायत नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश सी.एम.एच.ओ. डा. चंदेलकर ने दिए।
इससे पूर्व सीएमएचओ रतलाम जिले के ग्राम भदवासा, काण्डरवासा एवं बारोडा पहुंचे। यहां उन्होंने दस्तक अभियान की प्रगति का घर-घर जाकर संज्ञान लिया। स्वास्थ्य कार्यकर्तांओं को अन्तरविभागीय समन्वय कर स्कूल शिक्षकों, पंचायत सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह के सदस्यों के साथ गतिविधियां कर सामुदायिक जागरुकता की गतिविधियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर में ओआरएस का घोल प्रदान करने एवं इसकी विधियों का प्रदर्शन करने, कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग करके पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने, एसएनसीयु से डिस्चार्ज बच्चों का फालोअप करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के अन्तर्गत दृष्टिबाधित बच्चों का नेत्र परीक्षण किए जाने के लिए कहा। भ्रमण के दौरान डा. गौरव बोरीवाल, जितेन्द्र मांझी, एएनएम लक्ष्मी चौधरी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि बच्चों में दृष्टि दोष मोतियाबिन्द, आंखों का तिरछापन, आंखें लाल होना, ऊपरी पलक का गिरना, आंखों की बाहरी सतह कार्निया पर सफेदी आना, रटिनोपैथी आफ प्रिमैच्योरिटी, नासुर, लेजीआई (इसमें एक आंख में नजर कमजोर होती है), रेटिनो ब्लास्टोमा, रतौंधी, रंग न पहचानना आदि से संबंधित समस्याएं मिलती हैं। ऐसे बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर नेत्र सहायक अथवा नेत्र रोग विशेषज्ञ से परीक्षण कराने हेतु रेफर करें।

You missed

error: Content is protected !!