• Thu. Oct 29th, 2026

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा मनासा के दुधवा में क्लस्टर निर्माण की स्वीकृति

BySurendra Jain

Jul 3, 2024

खबर पक्की, 3 जुलाई, रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने नीमच जिले की मनासा तहसील के ग्राम दुधवा के 15 हेक्टर क्षेत्र में क्लस्टर विकास के अभिन्यास की अनुमति प्रदान की है। यह अनुमति एस.पी.व्ही. महेश इंडस्ट्रियल डेवलपर्स मनासा को दी गई है। इस अवसर पर एमएसएमई विभाग के सचिव नवनीत मोहन कोठारी, एस.पी.व्ही. के सदस्य आशीष काबरा निम्बाहेड़ा, ज्वाला प्रसाद राठी, मनासा एवं विनय प्रकाश काबरा निम्बाहेड़ा उपस्थित थे।
मंत्री श्री काश्यप ने एस.पी.व्ही. के सदस्यों को अधोसंरचना निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया। श्री काश्यप ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि जो भी कठिनाई होगी उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। मध्य प्रदेश में औद्योगिक करण के तीव्र विकास के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सपने को साकार करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!