खबर पक्की, 3 जुलाई, रतलाम। श्रीमंत माधवराव सिंधिया कृषि उपज मंडी एवं आदर्श प्याज लहसुन मंडी तुलावटी संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं प्रतिनिधि मंडल ने अपनी लंबित मांगों को लेकर फिर मंडी सचिव को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई की तुलावती भाइयों की पारिश्रमिक दर बड़े हुए 6 साल हो चुके हैं। महंगाई की मार को देखते हुए हमारी पारिश्रमिक दर बधाई जाने का अनुरोध किया। मंडी सचिव ने तुलावती संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं प्रतिनिधि मंडल को अस्वास्थित किया कि आपकी मांग बिल्कुल जायज है। मंडी समिति विचार कर उचित निर्णय लेगी तुलावटी संघ ने नवीन तुलावटी भारती पर रोक लगाने की मांग भी की गई। मंडी सचिव ने भरोसा दिलाया कि नई भर्ती नहीं की जाएगी। ज्ञापन देते वक्त तुलावटी संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा, विनय पहलवान, बाबू नायक, यशवंत गुर्जर, रविदास बैरागी, दीपक शर्मा, हरिओम दास बैरागी, महेश उपाध्याय, तीता राजपूत, सुरेंद्र सिंह भाटी, राजेश बाफना, राजेश उपाध्याय, गोपाल पांचाल, परवेज मेव, नवीन पंडित, अरुणेश गुप्ता, महेश डाबी, चंद्र प्रकाश तिवारी, शैलेश मंडलोई, राजेश शर्मा, अनिल यादव, अमर यादव, गजेंद्र सिंह, आकाश नैनीवाल, दीपक शर्मा एवं समस्त साथी मौजूद थे।
मंडी तुलावटी संघ अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि मंडल ने लंबित मांगों को लेकर मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा
