• Thu. Oct 29th, 2026

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम ने 60 मेघावी प्रतिभाओं का किया सम्मान

BySurendra Jain

Jul 2, 2024

खबर पक्की, 2 जुलाई, रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम ने समाज के 60 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इसी कड़ी में दसोत्तर परिवार द्वारा समाज की तीन विभूतियां जिसमें अंबिका प्रसाद व्यास सेवानिवृत्ति रेल अधिकारी, कोकिला ओझा समाजसेवी एवं जनार्दन व्यास सेवानिवृत शिक्षक एवं स्काउट प्रभारी को भी सम्मानित किया गया। समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने बताया कि समाज की मेधावी प्रतिभा का सम्मान उनके उत्साह वर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परिवार से मिले संस्कारों एवं गुरु से मिले ज्ञान तथा स्वयं के परिश्रम से आगे नित्य नई ऊंचाइयां प्राप्त कर समाज का नाम ऊंचा करेंगे।
इस अवसर पर समाज सचिव कुलदीप त्रिवेदी, उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणेश व्यास, कोषाध्यक्ष चेतन व्यास, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास, युवा मंच अध्यक्ष सिद्धार्थ जोशी, डॉ. दीप व्यास, राजेश ओझा, प्रफुल्ल व्यास, महेश ओझा, संजय वोहरा, भावना व्यास, अभिलाषा त्रिवेदी, पुष्पा व्यास, उपेंद्र ओझा, मयंक दवे, अखिलेश व्यास, विभोर, अशोक व्यास, प्रशांत व्यास, संजीव त्रिवेदी, संजय ओझा, स्वतंत्र दशोत्तर, जय व्यास, तन्मय व्यास एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर एवं आभार कुलदीप त्रिवेदी ने ज्ञापित किया।

You missed

error: Content is protected !!