• Thu. Oct 29th, 2026

डाक्टर्स डे के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित, 126 यूनिट हुआ रक्तदान

BySurendra Jain

Jul 2, 2024

खबर पक्की, 2 जुलाई, रतलाम। जिला चिकित्सालय रतलाम ने डाक्टर्स डे के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ पद्म डॉ. लीला जोशी, श्रीमती हांसी शिवानी, सिविल सर्जन डा. एम.एस. सागर, आईएमए की जिला इकाई अध्यक्ष डा. योगेन्द्र चाहर, आईपीए जिला इकाई अध्यक्ष डा. ए.पी. सिंह, एम.आर. यूनियन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, अध्यक्ष अभिषेक जैन, डा. भरत निनामा, स्टेट बैंक आफ इंडिया समूह के प्रतिनिधि शरद गोयल, लायन्स क्लब की श्रीमती यास्मिन शैरानी एवं महिला समूह, रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविन्द काकानी, नर्सिंग एसोसिएशन संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मीना पाटिल एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती शिवानी ने अपनी देहदान का संकल्प लिया और अन्य लोगों को भी इस हेतु प्रेरित किया। डा. लीला जोशी ने कहा कि पोषण सम्बन्धी उचित आहार-व्यवहार एवं खानपान अपनाने से किसी को रक्त चढाने की आवश्यकता न हो, ऐसे स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी आगे आना चाहिए। सिविल सर्जन डा. एम.एस. सागर ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि रक्त की अनेक प्रकार की जांच हो जाने से शारीरिक बीमारियों का सहजता से पता लगाया जा सकता है। प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान जिले के डा. आर.सी. डामोर, डा. पियूष धवन, डा. भरत निनामा, डा. तेजसिंह देवडा, डा. ए.पी. सिंह, डा. योगेन्द्र चाहर, डा. शिवम् श्रीवास्तव, डा. पवन माहेश्वरी, डा. अभिषेक अरोरा, डा. कैलाश चारेल, शैलेन्द्रसिंह भिड़े, पुखराज राठोड, चेतन पांडे, ज्योति चौहान, भारती गहलोत, सहित अन्य चिकित्सकों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। शिविर में कुल 126 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधक डा. श्रीवास्तव, कमलेश यादव, नीतिराज डोडिया, गुप्ता, श्री राठोर, श्रीमती मीनाक्षी, रमेश सोलंकी आदि उपस्थित रहे। संचालन अश्विनी शर्मा ने किया, आभार डा. अभिषेक अरोरा ने माना।

You missed

error: Content is protected !!