– आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि केंद्र ने हमें सभी मोर्चों पर धोखा दिया है, हमें पर्याप्त रूप से वित्तीय सहायता नहीं दे रहे हैं।
– कर्नाटक के कलबुर्गी में दो सरकारी बस की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और करीब दस लोग घायल हो गये.
– हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के प्रदर्शन पर कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. वह बेकार में इन बातों को लेकर आगे चल रहे हैं. दूध-सब्जी नहीं बेचने से उनका ही नुकसान होगा.
– सिंगापुर में पीएम मोदी ने मंदिर का दौरा किया
– विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दक्षिण अफ्रीका के लिए हुईं रवाना, ब्रिक्स और आईबीएसए की बैठक में लेंगी हिस्सा
– देशव्यापी किसानों के प्रदर्शन का असर दिल्ली में भी दिखने लगा है. दिल्ली के ओखला सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम बढ़ गये हैं. सब्जी मंडी के वेंडर ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन की वजह से सब्जियों के दामों में असर दिख रहा है.
– किसानों के दस दिनों के गांव बंद का असर दिख रहा है. आज प्रदर्शन का दूसरा दिन है. लुधियाना में सड़कों पर अपनी सब्जियां फेंक रहे हैं.
– लखनऊ में कॉटन गोदाम में लगी भीषण आग
– पश्चिम बंगाल में बलरामपुर के पुरुलिया में एक और शख्स की हत्या की घटना सामने आई है. शव इलेक्ट्रिक पोल से लटका मिला है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मृतक शख्स की पहचान दुलाल कुमार है, जो बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. इस घटना के पीछे बीजेपी ने टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है.
– हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जापानी महिला से कथित रेप की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को टैक्सी ड्राइवर ने जापानी महिला से रेप किया.
– बिहार के जमुई जिले में खैरा पुलिस स्टेशन की सीमा में नक्सलियों ने एक शख्स की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि नक्सिलयों को संदेह था कि वह शख्स पुलिस का गुत्पचर है.
– गृहमंत्री राजनाथ सिंह 7 और 8 जून को जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा
– मुंबई। बैरिस्टर नाथ पाई रोड के निकट लेदर कंपनी में लगी आग, एक फायर अधिकारी घायल
