• Thu. Oct 29th, 2026

महू नीमच फोरलेन पर लगाए जा रहे 30 सीसीटीवी कैमरे

BySurendra Jain

Jun 27, 2024

खबर पक्की, 27 जून, रतलाम। महू नीमच फोरलेन पर लगातार चोरी, अवैध वसूली, ट्रक कटिंग जैसी घटनाएं सहित सामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ऑपरेशन थर्ड आई के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। योजना के तहत 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे जहां और सामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, वहीं आरोपियों की शीघ्र घर पकड़ भी हो सकेगी।
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधीकारी पुलिस रतलाम (ग्रामीण) अभिलाष भलावी एवं थाना प्रभारी नामली विक्रम सिंह चौहान द्वारा गांव नामली कस्बा रहवासियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दी गई गांव के रहवासियों को समझाइश
अपराधों की गंभीरता पर बैठक में अनुविभागीय अधीकारी पुलिस रतलाम (ग्रामीण) द्वारा गांव के सभी रहवासियों को आवश्यक समझाइश दी गई। रतलाम पुलिस की पहल पर चोरी, अवैध वसूली, फोर लेन पर ट्रक कटिंग जैसी घटनाओ को रोकने के लिए सभी रहवासियों को सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाने की समझाईश भी दी गई, जिसके तहत गांव नामली कस्बे के पंचेड फंटा, भदवासा फंटा, कांडरवासा फंटा, बडौदा पुलिस चौकी 8-लेन मार्ग, गोकूल ढाबा, ग्राम मेवासा, भेसाखेडी माता मंदिर, इत्यादि जगहो पर लगातार कंजरो का मुवमेंट रहता है। ट्रक कटिंग जैसी घटित होती रहती है। साथ ही अज्ञात वाहनो द्वारा एक्सीडेंट की घटना घटित होती रहती है। जिस के लिए 30 उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाने का कार्य प्रारंभ किया जिनको ऑॅप्टीकल फायबर के माध्यम से थाना नामली में 55 इंच एलईडी पर लाईव फिड प्राप्त की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!